दो हमनें की मुलाकातें दो लोंगों ने की बातें
लो हो गया
लो हो गया, लो हो गया, लो हो गया
एक और फ़साना दुनिया में मशहूर हो गया।
एक और दीवाना दुनिया मे मशहूर हो गया।।
आजाद परिंदे सा दिल, जब बहका बहका डोले
लब की पंखुड़ियां चुप-चुप, नयना नयनन से बोले।
लो हो गया..
लो हो गया, लो हो गया, लो हो गया
एक और तराना दुनिया में मशहूर हो गया।
एक और दीवाना दुनिया मे मशहूर हो गया।।
कुछ कहने लगे आवारा, कुछ ने बोला दीवाना।
छुप छुप के हुआ जब उनकी, गलियन मे आना जाना।
लो हो गया…
लो हो गया, लो हो गया, लो हो गया
ये आना जाना दुनिया में मशहूर हो गया।
एक और दीवाना दुनिया मे मशहूर हो गया।।
दो चार कदम संग चलकर, दो जहां के सपने के देखे।
हम वो पागल प्रेमी थे, जो रुके कभी ना रोके।
लो हो गया…
लो हो गया, लो हो गया, लो हो गया
एक और यराना दुनिया में मशहूर हो गया।
एक और दीवाना दुनिया मे मशहूर हो गया।।